ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
31 जुलाई से पांच अगस्त तक 12369/12370 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और दो व तीन अगस्त को 12327/12328 उपासना एक्सप्रेस को देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलाया जाएगा। वाराणसी-देहरादून, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस भी ब्लॉक में प्रभावित रहेंगी। अलग-अलग तारीखों में 56 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा।
हरिद्वार, बदायूं और दिल्ली मार्ग पर होगा डायवर्जन
सावन के दौरान प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को बदायूं, हरिद्वार और दिल्ली रूटों पर भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने हाल ही में सावन के दौरान डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि बदायूं का प्लान तैयार हो गया है। 15 जुलाई तक ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अन्य मार्गों के लिए भी वैकल्पिक रूटों का प्लान तैयार कर लिया जाएगा।