फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में मुश्किल भरा होगा सफर: मेगा ब्लॉक रोकेगा ट्रेनों की राह, बसों की रफ्तार पर लगेगा डायवर्जन का ब्रेक

Sun, 07 Jul 2024 02:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इस बार 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले 21 जुलाई से ही ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान सफर करना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार सावन में सफर काफी मुश्किल होगा। सात जुलाई से पांच अगस्त तक रोजा स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक की वजह से 86 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान हर सप्ताह तीन दिन (शनिवार, रविवार सोमवार) के डायवर्जन की वजह से बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगेगा।

विज्ञापन

 
सावन में पांच सोमवार होने की वजह से डायवर्जन भी पांच सप्ताह तक लागू रहेगा। 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले 21 जुलाई से ही ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान सफर करना काफी मुश्किल होगा।

गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार और बदायूं के कछला से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये शहर आते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को कांवड़िये यहां नाथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। 
विज्ञापन


पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़िये भी बरेली होकर गुजरते हैं। इन्हीं दिनों में बरेली होते हुए हरिद्वार, प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर जाने-आने वाली 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। इन रूटों पर सप्ताह में तीन दिन डायवर्जन की वजह से कांवड़ियों सहित आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
31 जुलाई से पांच अगस्त तक 12369/12370 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और दो व तीन अगस्त को 12327/12328 उपासना एक्सप्रेस को देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलाया जाएगा। वाराणसी-देहरादून, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस भी ब्लॉक में प्रभावित रहेंगी। अलग-अलग तारीखों में 56 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। 

हरिद्वार, बदायूं और दिल्ली मार्ग पर होगा डायवर्जन
सावन के दौरान प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को बदायूं, हरिद्वार और दिल्ली रूटों पर भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने हाल ही में सावन के दौरान डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि बदायूं का प्लान तैयार हो गया है। 15 जुलाई तक ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अन्य मार्गों के लिए भी वैकल्पिक रूटों का प्लान तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें