फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: छह ट्रेनें निरस्त, सात का मार्ग परिवर्तन, रेलवे ने शुरू किया रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जम्मूतवी स्टेशन पर मार्च और अप्रैल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में गोविंदनगर-बस्ती के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के काम को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सात ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। तीन ट्रेनों का संचालन 50 मिनट तक की देरी से किया जाएगा। सोमवार को रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी करने के साथ पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए किराया रिफंड शुरू कर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त-
12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 26, 28 मार्च व चार, नौ 11, 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल को निरस्त।
12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस- 25, 27 मार्च व एक, तीन, आठ, 10, 15, 17, 24, 24, 29 अप्रैल को निरस्त।
14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 30 मार्च व छह, 13, 20, 27 अप्रैल को निरस्त।
14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस- 28 मार्च व चार, 11, 18, 25 अप्रैल को निरस्त।
14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 24, 31 मार्च व सात, 14, 21, 28 अप्रैल को निरस्त।
14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस- 23, 30 मार्च व छह, 13, 20, 27 अप्रैल को निरस्त।


इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन-
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस व 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 28 मार्च को, 12557 मुजफ्फपुर-आनंद विहार व 12558 आनंद विहार-मुजफ्फपुर एक्सप्रेस 29 मार्च को गोंडा, बस्ती, गोरखपुर के स्थान पर गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 29 मार्च को परिवर्तित मांग गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस व 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 28 मार्च को गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।


इन ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को 29 मार्च को 50 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मार्च 20 मिनट और 14010 आनंद विहार-बापूधाम एक्सप्रेस 29 मार्च को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें