फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : शनिवार और रविवार को ट्रेनों के भरोसे न रहें

Fri, 24 Nov 2017 01:45 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के बरेली डिवीजन में शनिवार और रविवार को चार-चार घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। मंडल के सभी डिवीजन में पटरियों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक (संचालन बंद) दिया जाएगा। इस दौरान 52 किलोग्राम (प्रति मीटर) वजन की पुरानी पटरियों को बदलकर साठ किलोग्राम वजन वाली नई पटरियां बिछाई जाएंगी। यह काम रविवार को भी जारी रहेगा। लिहाजा रविवार को भी चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। 
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से ट्रेनों का संचालन रोका जाना है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेनों का संचालन करीब छह घंटे तक प्रभावित हो सकता है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। पिछले सप्ताह आधिकारिक घोषणा साढ़े नौ बजे से मेगा ब्लॉक की थी, लेकिन इससे इतर बरेली डिवीजन में 12 बजे ब्लॉक दिया गया था। मरम्मत का काम शाम पांच बजे तक चला था। दो दिन में ट्रेनों के संचालन का पूरा सिस्टम ही ध्वस्त हो गया था।
विज्ञापन


लंबी दूरी के यात्रियों को होगी ज्यादा परेशानी 
लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग ट्रेनों को ही प्राथमिकता देते हैं। दो दिन के ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों को शाहजहांपुर, हरदोई, रामपुर, चंदौसी आदि स्टेशनों पर रोका जाना है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। माना जा रहा है कि दो दिन रेलवे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


कोट---
शनिवार और रविवार को चार-चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों को भविष्य की दिक्कतों से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन पटरियों की मरम्मत का काम करा रहा है। - चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें