26 मिनट देरी से आई अमृत भारत एक्सप्रेस
आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस बुधवार को 26 मिनट देरी से बरेली आई। दो मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। बरेली जंक्शन से अकेले लखनऊ के लिए स्लीपर श्रेणी में 146 यात्री सवार हुए। आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को किया जाएगा।
बुधवार को यह गाड़ी दिल्ली से अपने निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से 2:05 बजे चली। इसका बरेली जंक्शन आने का समय 6:17 बजे है, लेकिन यह गाड़ी 26 मिनट की देरी से शाम 6:39 बजे आई। इस ट्रेन के बरेली पहुंचने का समय रात 1:10 बजे का है। आनंद विहार-सहरसा 10, ऊधमपुर-छपरा विशेष ट्रेन नौ घंटे देरी से आई। इन दोनों गाड़ियों को तकनीकी कारणों से प्रारंभिक स्टेशनों से आठ घंटे तक देरी से चलाया गया था।