फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला और उसके पिता पर महिला अधिवक्ता को पीटने की रिपोर्ट दर्ज, कोर्ट में हुई थी घटना

Thu, 31 Jul 2025 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की अदालत में गवाही के दौरान वादिनी और महिला अधिवक्ता के बीच झड़प के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला अधिवक्ता चंद्रकली की ओर से वादिनी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, बुधवार को भी न्यायिक अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के बीच प्रकरण में समझौते को लेकर वार्ता हुई। 

विज्ञापन


परिवार न्यायालय तृतीय में अलीशा नाम की महिला की ओर से भरण-पोषण को लेकर पति सलमान के खिलाफ दायर वाद में सुनवाई चल रही है। इस मामले में सलमान की ओर से बार कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप वकील हैं। 

सोमवार को सलमान की ओर से गवाह फहीम के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इस दौरान सलमान के पक्ष में जयपाल सिंह और उनकी जूनियर वकील चंद्रकली कश्यप कोर्ट में मौजूद थे। बयान के दौरान अलीशा तेज आवाज में गवाह को कुछ कहने लगीं। इसी को लेकर विवाद और फिर मारपीट हो गई थी। 

विज्ञापन

अधिवक्ता ने लगाए ये आरोप 
अधिवक्ता चंद्रकली की ओर से अलीशा और उनके पिता वशरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि वह कोर्ट में गवाह के साक्ष्य करा रही थीं। इसी दौरान अलीशा और उसके पिता वशरुद्दीन गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जानलेवा हमला कर दिया और गला दबाया। इससे उनका चश्मा टूट गया। आसपास के वकीलों ने किसी तरह बचाया। मुंह, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि महिला अधिवक्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए लिख चुके हैं न्यायाधीश
अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने घटना वाले दिन ही जयपाल सिंह कश्यप और उनकी जूनियर वकील चंद्रकली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को पत्र भेजा था। बार कोषाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट अलीशा और उनके पिता ने की थी। गलतफहमी दूर करने के लिए वार्ता चल रही है। जूनियर वकील की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें