बरेली। बरेली के सात विधानसभा क्षेत्रों बरेली, फरीदपुर, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, बरेली कैंट, बहेड़ी और नवाबगंज में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 3.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पर्यटन संवर्धन योजना के तहत यह बजट स्वीकृत किया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए स्थल चिह्नित किए थे।