फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीत सिंह गिल ने गोला फेंक में बनाया सीबीएसई नेशनल रिकॉर्ड

Sun, 18 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीडी गोयनका स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के छात्र मीत सिंह गिल ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वहीं, कक्षा 10 की छात्रा ईशल ने जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




मीत सिंह गिल ने बालक अंडर-19 की पांच किलोग्राम शॉटपुट स्पर्धा में 19.30 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ मीत ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गेम्स के लिए भी हुआ है। पटियाला में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन खास रहा है।

वहीं, ईशल ने 15 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप की बालिका शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 20वीं नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट-2026 के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधक अंशु सिंह गौतम और यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने बधाई दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार कृष्णन, सीओओ जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव और हेड ऑफ स्पोर्ट्स शुभम बालियान ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें