फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंगल में हुई 17 कुश्तियां, कई मुकाबले बराबरी पर छूटे

Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वनखंडीनाथ मंदिर में आयोजित दंगल में शनिवार को कुल 17 कुश्तियां हुईं। विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेच का आनंद लिया।
विज्ञापन




सिकंदर और गुलाब सिंह के बीच हुए मुकाबले में गुलाब ने जीत हासिल की। बजरंग अखाड़े के रामजीत और गुलाब अखाड़े के अमन के बीच हुई कुश्ती में रामजीत ने अमन को हराया। तूफान कासगंज और मुन्ना पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। गुलाब अखाड़े के अर्सलान और बजरंग अखाड़े के दीपक के बीच हुई कुश्ती में दीपक ने पच्चर का इस्तेमाल करते हुए जीत हासिल की।



गुलाम नबी और गौतम के बीच हुए मुकाबले में गौतम पहलवान ने जीत हासिल की। रेहान और नितिन की कुश्ती बराबरी पर रही। सुनील ने सिराज को हराकर जीत दर्ज की। जौहरपुर के वासु पहलवान और शोभित के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन



इस मौके पर मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, दंगल संयोजक विक्रम राठौर, नाजिम पहलवान, अमजद पहलवान, मुन्नालाल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें