बरेली। अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार के बाद पहले दिन बुधवार को 22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सात मिनट की देरी से सुबह 10:05 बजे बरेली आई। यहां से चेयरकार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 79 यात्री सवार हुए। ज्यादातर यात्री लखनऊ के रहे।
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 60 फीसदी से ज्यादा खाली सीटों के साथ दौड़ रही थी। ऐसे में इस गाड़ी को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार दिया गया है। बरेली से अयोध्या और वाराणसी के लिए यह इकलौती सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन है।
पहले दिन ट्रेन में 95 फीसदी सीटें फुल रहीं। बृहस्पतिवार को पहली बार 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत वाराणसी से सुबह 9:10 बजे चलने के बाद शाम 5:17 बजे बरेली आएगी। इस गाड़ी में भी बुधवार देर शाम तक दोनों श्रेणियों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल हो गई हैं। संवाद