बरेली। जनकपुरी क्षेत्र में शनिवार को नौ मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। संयुक्त टीम ने छह मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न होने पर क्रय- विक्रय बंद करा दिया है। जबकि एक मेडिकल स्टोर में 1300 की दवा सीज की गई हैं।
शासन के निर्देश पर थोक और फुटकर दवा की दुकानों पर छापामार कार्रवाई जारी है। शनिवार को जनकपुरी के नौ मेडिकल स्टोर में सहायक औषधि आयुक्त एके जैन के नेतृत्व में टीम इलाके में पहुंची। तमाम दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद कर खिसक लिए। सहायक औषधि आयुक्त बरेली के सहायक बृजेंद्र साहू ने बताया कि नैनीताल रोड स्थित मैसर्स केयर केमिस्ट पर 1300 रुपये की एक्सपायरी दवा पाई गई हैं। इन औषधियाें को सीज किया गया है। इसके अलावा मैसर्स हरमिलाप, मैसर्स अरमान मेडिकल स्टोर अरविंद नगर, मैसर्स राम जानकी मेडिकेयर रामजानकी मंदिर, मैसर्स पवन मेडिकल हाल नैनीताल रोड, मैसर्स खन्ना मेडिकल हाल रामजानकी मंदिर, मैसर्स न्यू गुलाटी मेडिकल स्टोर तिवारी मार्केट जनकपुरी, मैसर्स केयर के मिस्ट नैनीताल रोड, मैसर्स न्यू भूषण मेडिकल हाल, मैसर्स श्रीजी मेडिकोज जनकपुरी में फार्मासिस्ट न होने पर बिक्री बंद करने को कहा गया है। दवाआें के सैंपल भी लिए गए हैं।