बरेली। बेस्ट ड्रामेबाज के लिए ऑडिशन की दौड़ अब खत्म हो गई है। फाइनल मुकाबले के लिए प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। सात फरवरी को फनसिटी हवेली में बरेली का बेस्ट ड्रामेबाज चुना जाएगा। चुने गए बच्चों को मैसेज से जानकारी दी जाएगी।
अमर उजाला और सिद्धि विनायक ग्र्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित बरेली के बेस्ट ड्रामेबाज में सोबती पब्लिक स्कूल, विद्या भवन, फन सिटी हवेली, बिग एफएम, केटीवी, इवेंट राइडर्स और ब्रदर्स इंटरप्राइजेज का सहयोग है। सोबती पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क में बरेली के बेस्ट ड्रामेबाज का पिछले तीन दिन से ऑडिशन चल रहा था। शनिवार को अंतिम दिन कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की प्रतिभा को परखा गया। बच्चे अपने अभिभावकाें के साथ सुबह से ही सोबती पब्लिक स्कूल में जमा हो गए। 200 से अधिक बच्चे शामिल हुए। अभिनेताआें के डायलॉग और उनकी एक्टिंग में इन्हाेंने अपने जलवे दिखाए। फाइनल के लिए निर्णायकों की टीम द्वारा बच्चों का चयन कर लिया गया है। जानकारी मैसेज के माध्यम से दिए जाएंगे। फाइनल सात फरवरी को फन सिटी हवेली में होगा, तब तक बच्चे अपने घरों में ही प्रैक्टिस करेंगे। निर्णायक मंडल में शिल्पा सक्सेना, निशिता आनंद, शानू, विकास शर्मा, प्रसन्नजीत भट्टाचार्य शामिल हैं।