शतकवीर सरदार इलबाल सिंह बाले को सम्मानित करतीं डॉ. अंजू उप्पल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। आईएमए ब्लड बैंक की अध्यक्ष डॉ. अंजू उप्पल की ओर से बृहस्पतिवार को सौवीं बार रक्तदान करने पर 67 वर्षीय समाजसेवी इकबाल सिंह बाले को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बताया गया कि बाले की पत्नी और बेटे भी रक्तदान करते हैं।
इकबाल सिंह बाले ने बताया कि उन्होंने पहली बार 14 दिसंबर 1983 को कांग्रेस के दिवंगत नेता संजय गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदान किया था। दरअसल जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में कोई रक्तदान नहीं कर रहा था। उसी समय एक घायल अस्पताल पहुंचा जिसे रक्त की सख्त आवश्यकता थी। उन्होंने उसे देखकर रक्तदान का फैसला लिया और तब से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भी लोगों की जान बचाने को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की। उनके साथ रमेश आसनानी, हिमांशु आसनानी और पारस आसनानी ने भी रक्तदान किया।