फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रशिक्षण में गईं चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स ने देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवकाश में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए आयोजित किए जा रहे आरोग्य मेले के नाम पर खानापूरी की जा रही है। रविवार को घेर जाफर खां यूपीएचसी पर चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं थीं। स्टाफ नर्स ने 50 से ज्यादा मरीज और गर्भवतियों को देखा। उनको दवाएं भी दीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले की अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। दोपहर करीब डेढ़ बजे घेर जाफर खां यूपीएचसी पर दो मरीज इलाज कराने पहुंचे थे, पर डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। मौजूद स्टाफ नर्स अनम गर्भवती की जांच कर रही थीं। बताया कि विभागीय प्रशिक्षण में जाने की वजह से चिकित्साधिकारी डॉ. जूबी फिरासत नहीं आ सकीं। लिहाजा, जो मरीज आए उन्हें देखकर दवाएं दी गईं।
इससे पूर्व दोपहर 12.25 बजे कालीबाड़ी यूपीएचसी पर टीम पहुंची थी। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू सिंह मौजूद रहीं। आशा कार्यकर्ता, एएनएम के साथ जननी सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, एएनसी आदि विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कर रही थीं। बताया कि जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां कम हैं, उन आशा, एएनएम को जरूरी निर्देश दिए गए। केंद्र पर एलटी न होने से जांच प्रभावित रही।
विज्ञापन


ज्यादातर वायरल और फंगल इंफेक्शन के रहे मरीज
घेर जाफर खां केंद्र पर 40 और कालीबाड़ी केंद्र पर 32 मरीज इलाज के लिए आए थे। डॉ. मीनू के मुताबिक ज्यादातर मरीज मौसम में आए बदलाव की वजह से वायरल बीमारियों की चपेट में रहे। घेर जाफर खां में त्वचा रोगियों की तादाद ज्यादा रही। उन्हें दवा के साथ बचाव के उपाय बताए गए। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार आरोग्य मेले में चार-चार हजार मरीजों का इलाज हुआ। ब्यूरो
-
मलेरिया के दस नए मरीज मिले

बरेली। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचे बुखार के करीब पांच सौ मरीजों की जांच की गई। इनमें से दस मलेरिया की चपेट में मिले। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, जिन इलाकों में मलेरिया के मरीज मिले हैं, वहां सोमवार को टीम भेजकर जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। जिले में अब तक मलेरिया के डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें