फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल, बीडीएस और बीएएमएस की परीक्षाएं तीन अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्स के साथ बीएएमएस और बीडीएस की परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं तीन से सुबह की 11 से दो बजे की पाली में होंगीं। विश्वविद्यालय ने इसकी सूचना वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल कोर्स की परीक्षाएं तीन अक्तूबर से शुरू होकर नौ अक्तूबर तक होंगी। इस दौरान दौरान बैचलर ऑफ फिजियाथैरेपी यानी बीपीटी, बैचलर आफ साइंस इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निक्स यानी बीएमएलटी, बैचलर आफ साइंस इन रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स यानी बीआरआईटी, बैचलर आफ साइंस इन सीटी व एमआरटी टेक्निक्स यानी बीटीसी व एमआरआईटी, बैचलर आफ साइंस इन ऑपरेशन थ्रिएयर टेक्निक्स और बीऑप्ट के विषयों की परीक्षाएं होंगी। इन कोर्स की सभी परीक्षाएं एक पाली में सुबह 11 से दो बजे तक आयोजित होंगी। इसके अलावा शेड्यूल के तहत बीएएमएस मेन और सप्लीमेंटरी परीक्षा तीन अक्तूबर से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इस दौरान बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं आयोजित होंगी। यह परीक्षा सुबह 11 से दो बजे तक होगी। इसके साथ विश्वविद्यालय ने तीन से 15 अक्तूबर तक बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीत और चतुुर्थ प्रॉविजनल वर्ष की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें