फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमएड की प्रवेश काउंसलिंग 24 जुलाई को, 50 सीटों पर होंगे प्रवेश

Wed, 22 Jul 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-28 के एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग 24 जुलाई को होगी। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के बीएड-एमएड विभाग में आयोजित की जाएगी। मेरिट के आधार पर अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन




विभागाध्यक्ष संतोष अरोड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे विभाग में पहुंचना होगा। उन्हें अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम प्रवेश सूची जारी की जाएगी। एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश बीएड या बीएलएड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचित भी किया गया है। एमएड पाठ्यक्रम में कुल 50 नियमित सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, पांच सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर विश्वविद्यालय और शासन के आरक्षण नियमों के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। यूपी बीएड की डिजिटल काउंसलिंग के पहले चरण में विश्वविद्यालय परिसर की सौ में से 97 सीटें भर चुकी हैं। तीन अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी की सीटें अभी रिक्त हैं। संतोष अरोड़ा ने बताया कि पहली काउंसलिंग में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया है, उनकी सीट पक्की हो जाएगी। इसके बाद पूल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें शेष रिक्त सीटों को भरा जाएगा।



अभ्यर्थियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें हाईस्कूल प्रमाणपत्र, सभी शैक्षिक अंकपत्र और प्रमाणपत्र शामिल हैं। आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र भी अनिवार्य हैं। आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाणपत्र भी आवश्यक हैं। यदि लागू हो तो अन्य अभिलेख भी लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें