फैशन वीकएंड 2017 के जरिए अमर उजाला ने एक बार फिर शहर की लेडीज को अपनी पहचान बनाने का मंच दिया। प्रोग्राम में शहर की स्टाइलिश मॉडल्स के साथ लोगों की निगाहें शहर के नवनिर्वाचित युवा मेयर उमेश गौतम पर जमीं रहीं। उन्होंने भी सभी प्रतिभागियों का खूब उत्साह बढ़ाया, कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी भी लीं। अब तक हुईं सौंदर्य प्रतियोगिताओं से इतर इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों का कंपटीशन खुद से था। हर किसी ने उनके स्टाइल और फैशन को सराहा। प्रतिभागियों ने डांस, स्पीच के जरिए अपना टैलेंट दिखाया। 23 प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर टाइटल से नवाजा गया है।
मुंबई से आई हस्तियों ने परखा टैलेंट
मुंबई से आईं मॉडल और अभिनेत्री लीना कपूर, निर्देशक जिमी खान, शहर की नई प्रतिभा अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा और सिंगर बिलाल खान, सैयद अहमद राज, राजकुमार संदर्शी, मेकअप आर्टिस्ट हिना सोहेल, कास्टिंग डायरेक्टर विजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को परखा। ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और टैलेंट राउंड के जरिए प्रतिभागियों ने जज बनीं इन हस्तियों के सामने खुद को पेश किया। कार्यक्रम में बीएल एग्रो लिमिटेड की प्रशासनिक निदेशक रागिनी खंडेलवाल, स्वाति खंडेलवाल, स्वतंत्र निदेशक एएन सिंह, बासु आई हॉस्पिटल से डॉ. एमएस बासु, नवाब अयूब हसन, वसी अहमद की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम के सह आयोजक बीएल एग्रो लिमिटेड, फ्यूचर कॉलेज थे।
फैशन वीकएंड में इन प्रतिभागियों को मिले टाइटल
बेस्ट आइज संध्या सिंह
बेस्ट हेयर स्टाइल निधि सक्सेना
बेस्ट अटायर तान्या तोमर
बेस्ट स्माइल तनु सिंह
नेचुरल ब्यूटी दीक्षा
मिस कांफिडेंट फिरदौस
बोल्ड एंड ब्यूटीफुल विशाखा चौहान
मिस अट्रैक्टटिव सिमरन गुप्ता
मिस फैशनिस्टा आकृति
बेस्ट पोज नैना
बेस्ट वॉक सोनालिका
मिस विवसियस रुचि
मिस टैलेंटेड भावना
बेस्ट पर्सनैलिटी आंचल
मिस फोटोजेनिक वर्षा शर्मा
ब्यूटी विद ब्रेन शुभ्रा
मिस ब्रेनी निराली
मिस लवली वैशाली
मिस एलिगेंट सोनू
बेस्ट मेकअप दिप्शा
मिस ग्रेसियस मुस्कान