Lucknow: BSP supremo Mayawati addresses a press conference at her residence in Lucknow on Friday after the Supreme Court quashed a CBI probe against her in a disproportionate asset case. PTI Photo by Nand Kumar (PTI7_6_2012_000078B)
- फोटो : PTI
बरेली। मंडल की 25 सीटों पर राजनैतिक समीकरण साधने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती सात फरवरी को बरेली में मंडल स्तरीय जनसभा करेंगी। उनका कार्यक्रम तय होने के बाद पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल तय करने के लिए शनिवार को कई ग्राउंड का निरीक्षण किया।
मंडल में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में द्वितीय चरण में 14 फरवरी को और पीलीभीत में चौथे चरण में मतदान होगा। कोविड के चलते अब तक चुनावी रैलियों पर रोक लगी हुई थी। मगर अब यह सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में सात फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती बरेली में मंडल स्तरीय जनसभा करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश शमसुद्दीन राईन, बरेली व मुरादाबाद मंडल के प्रभारी गिरीश चंद्र जाटव और बरेली व मेरठ मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को तुलसीनगर ग्राउंड, राधा माधव स्कूल के सामने और सहारा ग्राउंड को जनसभा के लिए देखा गया। इनमें से राधा माधव के सामने वाले ग्राउंड को ज्यादा उपयुक्त पाया गया है। फिलहाल सभी की सूची बनाकर फोटो के साथ पार्टी नेतृत्व को भेज दी गई है। आगे का निर्णय वहीं से होगा। निरीक्षण के दौरान मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेंद्र सागर, लक्ष्मी नारायण सागर, जगदीश प्रसाद बाबू जी, बालकराम बौद्ध, पंकज कुरील आदि मौजूद रहे।