ओमकार कातिब को सौंपी गई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बसपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब ओमकार कातिब को सौंपी गई है। बताते हैं कि निष्कासन संबंधी जारी पत्र में कहा गया है कि ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दोनों को व्यवहार में सुधार लाने के लिए कहा गया था, लेकिन उनमें कोई परिवर्तन नहीं आया।
राजीव सिंह ने बताया कि मुझे अभी कोई पत्र नहीं मिला है। सूचना मिली है कि जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। पार्टी में निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करने का यह सिला मुझे मिला है।
बह्मस्वरूप सागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो मेरे निष्कासन संबंधी जो सूचना मिल रही है, वह सही है। किस वजह से निष्कासित किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।