बरेली। चौबारी मेले में जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कवि सीएल प्रजापति की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए रोहित राकेश ने कहा- जीवन को खुशियों की बहार दीजिए, चौबारी मेला यह आप सवांर दीजिए। विश्वजीत निर्भय ने कहा- प्रेम सुधा इतना बरसे सावन हो जाए, मन मेरा गंगाजल सा पावन हो जाए...। भारतेंद्र सिंह, अभिषेक अग्निहोत्री, राजेश शर्मा, कमलकांत श्रीवास्तव, उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’ ने भी काव्य पाठ किया। संवाद
नखासे में बिका 70 हजार का घोड़ा
बरेली। चौबारी मेले में लगे नखासे में बृस्पतिवार को अब तक का सबसे महंगा घोड़ा 70 हजार रुपये का बिका। नखासे में अभी तक 50 घोड़े बिक चुके हैं। सफेद और लाल रंग के घोड़े खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। बताते हैं कि अधिकतर लोगों ने बग्घी और तांगे के लिए घोड़े खरीदें हैं, जो राजस्थान और बीसलपुर के हैं। अब तक सिंध, गुजराती, नुकरा आदि नस्ल के घोड़े बिके हैं। संवाद
झूले की मिली अनुमति
बरेली। चौबारी मेले में झूले की अनुमति नहीं मिली थी। तमाम लोग मेले से मायूस लौट रहे थे। बच्चे काफी निराश हो रहे थे। दरअसल, कुछ तकनीकी कारणों से औपचारिताएं पूर्ण नहीं हो पा रहीं थी और प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा था। बृहस्पतिवार शाम को इसकी अनुमति मिली तो झूले पर भीड़ एकत्र हो गई। लोग लाइन में लगकर झूले का आनंद लेने के लिए आतुर दिखे। संवाद