फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के 110 हिस्ट्रीशीटरों की मौत, बंद होगी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बरेली रेंज के चारों जिलों में अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया तो पता लगा कि 110 की मौत हो चुकी है। अब उनकी फाइल बंद करने का निर्देश दिया गया है। बरेली जिले के 1,967 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इनमें से 88 जेल में थे। 1,601 हिस्ट्रीशीटर शांतिपूर्वक रह रहे हैं, जबकि 68 की मौत हो चुकी है। बाकी सक्रिय हैं। बदायूं के 1,088 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। इनमें 72 जेल में निरुद्ध हैं। 982 हिस्ट्रीशीटर शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। बाकी सक्रिय हैं। पीलीभीत के 711 में से 35 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 605 शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। एक को जिला बदर किया गया है, जबकि 20 की मौत हो चुकी है। बाकी सक्रिय हैं। शाहजहांपुर के 935 में से 76 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 716 शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। नौ जिला बदर हो चुके हैं और 22 की मौत हो चुकी है। बाकी सक्रिय हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें