फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना तौसीफ की हत्या का खुलासा, आरोपी पंकज राजपूत गिरफ्तार, इस बात पर ट्रेन में हुआ था झगड़ा

Mon, 08 Jun 2026 02:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जीआरपी ने मौलाना तौसीफ रजा की हत्या का खुलासा कर आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी का दावा है कि पंकज का फोन चोरी को लेकर मौलाना से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मौलाना ट्रेन से गिर गए थे। 
विज्ञापन
मौलाना तौसीफ का फाइल फोटो, जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी पंकज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में जीआरपी ने मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान चौकी लाल बाग निवासी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोबाइल फोन चोरी को लेकर ट्रेन में मौलाना से उसका झगड़ा हुआ था। उसी दौरान उसने मौलाना को धक्का दे दिया था। 

विज्ञापन


मौलाना तौसीफ रजा का शव 27 अप्रैल को सुबह सात बजे कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला था। वह उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होकर 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन से किशनगंज लौट रहे थे। चार मई को उनकी पत्नी तबस्सुम ने बरेली आकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन के कोच नंबर आठ, नौ और 10 के करीब 200 यात्रियों से पीएनआर नंबर के आधार पर पूछताछ की गई। सर्विलांस की मदद भी ली गई। इसके आधार पर शनिवार दोपहर पंकज राजपूत को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस मामले का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। 

विज्ञापन

यात्री बोला- मौलाना चलती ट्रेन से खुद ही कूदे थे 
पूछताछ के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक पांडेय नाम के यात्री ने यह भी बताया है कि मौलाना चलती ट्रेन से खुद ही कूदे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने बरेली आ रहा था। मुरादाबाद में उसने शराब पी थी। नशे में होने के कारण बरेली जंक्शन का उसे पता नहीं लगा और वह ट्रेन से उतर नहीं सका। 

बरेली जंक्शन से मौलाना ट्रेन में सवार हुआ। इसी दौरान पंकज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी को लेकर उसकी मौलाना से झड़प हो गई। सोमवार को किशनगंज से मौलाना का पत्नी तबस्सुम और भाई समेत अन्य परिजन भी जीआरपी थाने पहुंचे। खुलासे पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की है।
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए अपना नाम बताया रहमान
आरोपी ने पहले जीआरपी को गुमराह करने की कोशिश की। उसने अपना नाम पंकज के बजाय रहमान बताया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रेन में मौलाना से झड़प के दौरान भी पंकज ने अपना नाम रहमान बताया था। जिस कोच में पंकज और मौलाना सवार थे, उसके यात्रियों से पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है।

मुरादाबाद अनुभाग के सीओ जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में मुरादाबाद निवासी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी बरेली जंक्शन की टीम ने एक माह बाद हत्याकांड का खुलासा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें