फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फलस्तीन के समर्थन में हुई सामूहिक दुआ, मौलाना तौकीर रजा की अगुवाई में जुटे सैकड़ों लोग

Fri, 17 Nov 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खान ने फलस्तीन में मारे गए लोगों के लिए मस्जिद में सामूहिक दुआ कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। पहले यह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में होनी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। 
विज्ञापन
लोगों ने मस्जिद में की सामूहिक दुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की अगुवाई में शुक्रवार को फलस्तीन के समर्थन में और वहां मारे गए लोगों के लिए सामूहिक दुआ हुई। पहले यह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में होनी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर मौलाना ने नौमहला मस्जिद में सामूहिक दुआ करने का एलान किया। सामूहिक दुआ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात रही। आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी की थी। 

विज्ञापन




आईएमसी नेताओं के घरों के बाहर रहा पहरा 
सामूहिक दुआ से पहले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था। हालांकि किसी के आने जाने पर रोक नहीं लगाई गई। दोपहर ढाई बजे के बाद मौलाना तौकीर रजा खान की अगुवाई में लोग मस्जिद पहुंचे और फलस्तीन के समर्थन में और वहां मारे गए लोगों के लिए सामूहिक दुआ की। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि फलस्तीन के समर्थन में सामूहिक दुआ की गई है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा खान - फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने ये कहा था 
मौलाना तौकीर रजा खान ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बरेली पूरी दुनिया के सुन्नी मुसलमानों का केंद्र है। इस वजह से दुनिया में कही भी जुल्म हो रहा हो तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसके खिलाफ आवाज उठाएं। लोगों की मदद करें। अगर कुछ नहीं कर सकते तो उनके हक में दुआ करें। 

उन्होंने कहा कि इस्राइल की ओर से फलस्तीन में लगातार हमले किए जा रहे हैं। हमने 17 नवंबर को इस्लामिया मैदान में पीड़ितों के हक में दुआ रखी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हम अमन पसंद लोग प्रशासन से कोई टकराव नहीं चाहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस्राइल से संबंध समाप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें