आतंकवादी घटना में पाकिस्तान का हाथ : रजवी
कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना बेहद अफसोसनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस्लाम और मुसलमान के नाम पर जितने भी संगठन बने हुए है वह सभी संगठन इस्लाम को बदनाम और इस्लाम की तस्वीर को खराब कर रहे हैं। यह कहना है ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का। उन्होंने कहा कि यह जो कश्मीर में घटना हुई है वह जालिमाना, शातिराना और कायराना है। इस घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि इस मामले को यूएनओ में उठाए, ताकि पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो।