मौलाना के भतीजे ने जमा कराई बकाया राशि
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीबाबू भारती ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के भतीजे सोमवार को जिला मुख्यालय शाखा पर आए थे। इसके बाद उनके द्वारा 30,522 की राशि बैंक की बिनावर शाखा में जमा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मूल रकम 5,055.60 थी, जिस पर ब्याज मिलाकर यह राशि 30,522 बनी। भुगतान के बाद बैंक ने उनको रसीद जारी कर दी है।