कार से दिल्ली लौट रहे थे सभी
बेटी की जिंदगी की खातिर आंध्र प्रदेश से वह, उनके भाई श्रीहरि, हर्षा और हर्षा की छोटी बहन ऋषिका के साथ फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। वहां से उन्होंने कार बुक की और वहां से मनौना धाम आए। सोमवार सुबह चार बजे यहां दर्शन किए। फिर वह कार से दिल्ली लौट रहे थे। रामनगर मार्ग पर आमने-सामने से कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में नौ वर्षीय हर्षा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीहरि, उनके भाई जगदीश, छोटी बेटी ऋषिका और कार चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल श्री हरि को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हर्षा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।