मौलाना ने अपनी तरफ से जारी नहीं किया बयान- आईएमसी
मौलाना तौकीर रजा की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि यह उनका सार्वजनिक बयान नहीं है। इस संबंध में आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि दिवाली के पटाखों पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपनी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है। एक चैनल से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर मौलाना से सवाल किया गया। उस पर उन्होंने अपनी बात कही थी।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ये कहा था
दरअसल, एक कार्यक्रम में दिवाली पर पटाखों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब भी सनातन हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं तो कोई कानून की बात करता है। कोई रोक लगाने की बात करता है। उन्होंने कहा कि हमने एक खबर देखी कि दिवाली पर दीये में इतने तेल और घी जलाए जाते हैं। इसे अगर गरीबों में बांट दें तो भला हो जाएगा। इस देश में बकरीद भी होती है। बकरीद बंद करवा दो। एक साहब ने कहा कि पटाखों से प्रदूषण होता है। एक जनवरी को इनका ज्ञान गायब हो जाता है। तब पूरी दुनिया में पटाखे छोड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोपक्षीय बात करने वालों के ऊपर ही सुतली बम रखना है। हम तो दिवाली अच्छे से मनाएंगे। सुतली बम खरीद लिया है।