प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी रात में ही गांव पहुंच गए। बुधवार दोपहर में सीओ हाइवे नितिन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बिहारीलाल के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया। संवाद
सिर के आरपार हो गई गोली
पोस्टमार्टम में सिर में गोली का निशान मिला लेकिन गोली नहीं मिली। इस वजह से शव जिला अस्पताल ले जाकर सिर का एक्सरे भी कराया गया। बावजूद गोली का पता नहीं चला। सिर के दूसरी तरफ बने घाव से यह संभावना जताई जा रही है कि कि गोली सिर के आरपार हो गई हो। दाहिने हाथ में कई जगह फ्रेक्चर मिला है। लगता है कि बिहारीलाल को गोली मारने से पहले उनके साथ मारपीट की गई है। हालांकि ऐसा किसने किया होगा, ये जांच का विषय है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार का कहना है कि उनकी न तो किसी से रंजिश थी और ही किसी तरह की अनबन थी। अब पुलिस इसका पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।