बुधवार को दोपहर 12 बजे झुमका चौराहे पर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंगलवार रात डीएम बरेली के निर्देश पर धारा 144 के तहत तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया है
इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान अपने मोहल्ला सोदागरण स्थित आवास में नजरबंद हैं। सदर कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस उनके घर के बाहर मौजूद है। आसपास के इलाके को छावनी बना दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एक बजे एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी नजरबंदी में लगे पुलिस स्टाफ से मुलाकात कर जायजा लिया। दरअसल भड़काऊ भाषण देने के मामले में मौलाना तौकीर रजा पर हाल ही में मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी संगठनों पर देश में नफरत का माहौल फैलाने, मुस्लिम वर्ग में असुरक्षा के माहौल, मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा और मुस्लिम महिलाओं के संरक्षण को लेकर सरकार पर हमला बोला था।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर 12 बजे झुमका चौराहे पर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंगलवार रात डीएम बरेली के निर्देश पर धारा 144 के तहत तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया है। इस समय तौकीर रजा के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और मीडिया के लोग मौजूद हैं।
नमाज पढ़ने नीचे आए तौकीर रजा, समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक
नजरबंद आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां दोपहर दो बजे नमाज पढ़ने छत से नीचे उतरे। इस दौरान संकरे जीने से उतरते वक्त उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। मौलाना नीचे के कमरे में नमाज पढ़ने के बाद फिर छत पर चले गए। दरगाह आला हजरत के आसपास इलाके में मौलाना तौकीर रजा के अन्य सहयोगियों के घरों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।