फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'इल्म की कमी से मजहब को कर रहे बदनाम', मुसलमानों पर मौलाना तौकीर ने कही यह बात

Sun, 14 Jul 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मुसलमानों में दीनी इल्म की कमी है। इसकी वजह से ही वह मजहब को बदनाम करने में लगा है। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि दीनी इल्म में कमी की वजह से कुछ मुसलमान अपने मजहब को बदनाम करने में लगा है। जो विवाद आपसी सहमति से निपट सकते हैं, उनमें झूठी शान दिखाने के लिए लोग थाने जाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इल्म हर मुसलमान पर फर्ज है। दीनी और दुनियावी इल्म हासिल करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा शनिवार को भुता में मौलाना इदरीस की ओर से आयोजित समाज सुधार कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रेमजाल में फंसकर गुमराह हो रहीं लड़कियों और नौजवानों में बढ़ रही नशे की लत की लगातार आ रहीं खबरों को देखते हुए यह मुहिम शुरू की गई है।

मौलाना ने कहा कि आज 95 प्रतिशत आरोप झूठे लगाए जा रहे हैं। इसमें तीन तलाक देने, हलाला करने का दबाव बनाने और दहेज की मांग के अधिकतर आरोप झूठे हैं। इस मौके पर मुफ्ती एहसानुल हक, फरहत खाान, नदीम कुरैशी, सलीम खान, साजिद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें