100 घरों पर लिखा गया था मकान बिकाऊ है
जोगी नवादा क्षेत्र में बवाल के बाद करीब सौ घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' लिखा गया था। कई घरों के बाहर यह लिखकर पोस्टर लगाए गए थे तो कई जगह दीवार पर लिखा गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ खुराफाती तत्वों ने लोगों को उकसाकर ऐसा किया था। ऐसे पांच लोगों को बुलाकर बुधवार को पूछताछ की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर पोस्टर हटवा दिए। स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर यह कार्रवाई की गई।