बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के तेवरों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अंदरखाने मोर्चाबंदी कर ली है। आला हजरत दरगाह व मौलाना के आवास के आसपास फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई है। किसी तरह के मार्च व धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
मौलाना तौकीर रजा खां ने अल्पसंख्यकों पर जुल्म होने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने और वहां से कलक्ट्रेट कूच करके गिरफ्तारी देने का एलान किया है। आईएमसी की ओर से इस संबंध में एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को भी दिया गया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
अधिकारियों के मुताबिक चूंकि शहर में पहले से निषेधाज्ञा लागू है तो कहीं भीड़ जमा होना या धरना प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस-प्रशासन ने अभी तक प्रदर्शन या गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी है।