फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर्थकों संग संभल के लिए निकले मौलाना तौकीर सीबीगंज में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा शुक्रवार को संभल जाने के लिए निकले तो पुलिस ने शहर में उनको रोकने की कोशिश नहीं की, लेकिन सीबीगंज में समर्थकों समेत गिरफ्तार कर लिया। एक घंटे तक उनको थाने में बैठाए रखा। इसके बाद दो-दो लाख रुपये का निजी मुचलका भरवाकर सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

मौलाना ने शुक्रवार की नमाज के बाद संभल कूच का एलान किया था। इसके बाद से ही पुलिस-प्रशासन और खुफिया एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। शुक्रवार को मौलाना ने समर्थकों से सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनके कार्यालय पर एकत्र होने के लिए कहा। दोपहर एक बजे वह नमाज पढ़ने के लिए सौदागरान स्थित आवास से सिटी स्टेशन के पास स्थित मस्जिद के लिए निकले, लेकिन वहां नमाज नहीं पढ़ी।
यहां से वह मलूकपुर गए। वहां नमाज पढ़ने के बाद समर्थकों के साथ तीन गाड़ियों से संभल के लिए निकले। मौलाना तौकीर रजा वर्ष 2010 में बरेली में हुए दंगों के आरोपी हैं। संभल में हिंसा के बाद वहां का माहौल ठीक नहीं है। ऐसे में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीबीगंज पुलिस ने मौलाना तौकीर समेत उनके समर्थक मुनीर इदरीसी, नदीम कुरैशी, डॉ. नफीस, सलीम खान, शान रजा, रईस रजा, आबिद मंसूरी, मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी, साजिद सकलैनी, फरहान रजा, अल्तमश रजा, शाहनवाज वारसी, अफजाल बेग को अपराह्न 3:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हाईवे पर भीड़ बढ़ी तो भारी वाहनों को करना पड़ा डायवर्ट
संभल कूच के दौरान मौलाना के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक भी थे। सीबीगंज में हाईवे पर उनको रोके जाने के दौरान वहां यातायात बाधित होने लगा। ऐसे में बरेली से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दो-दो घंटे के लिए मिनी बाइपास से इज्जतनगर की ओर डायवर्ट किया गया। मौलाना और उनके समर्थकों के थाने से जाने के बाद वाहनों का संचालन सामान्य कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें