फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- अपने असल मकसदों से भटक चुका मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

Sat, 03 Jun 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर एक ही विचारधारा के लोगों का कब्जा रहा है। जबकि बोर्ड के संविधान में ये लिखा हुआ है कि देश के हर विचारधारा के व्यक्तियों को नुमाइंदगी दी जाएगी, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शनिवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के गठन का उद्देश्य शरीयत के उसूलों की हिफाजत करना और धार्मिक मामलों को हल करना था। मगर बोर्ड अपने असल मकसद से भटक गया है। मुसलमानों की बात रखने से अधिक वह राजनीतिक मामलों में दिलचस्पी लेने लगा है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक शनिवार इंदौर मध्यप्रदेश में होने जा रही है। जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष चुना जाना है। बताया कि पिछले दिनों बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी का देहांत हो चुका है। इस वजह से इस समय उनके स्थान पर किसी का चुनाव होना है।

विज्ञापन

बोर्ड पर एक ही विचारधारा के लोगों का कब्जा 

मौलाना ने आगे कहा कि जिस दिन से बोर्ड की स्थापना हुई है, उस दिन से लेकर आज तक एक ही विचारधारा (दयोबंदी) के लोगों का बोर्ड पर कब्जा रहा और अध्यक्ष रहे हैं। जबकि बोर्ड के संविधान में यह लिखा हुआ है कि देश के हर विचारधारा के व्यक्तियों को नुमाइंदगी दी जाएगी। मगर आज तक ऐसा हो नहीं सका है। 

मोहन भागवत के बयान का समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत में मुसलमान सुरक्षित, किसी से डरने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों की कुल आबादी में 70 फीसदी सून्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों की आबादी है, इसलिए किसी बरेलवी आलीम को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाए। इसके अलावा बोर्ड को राजनीति से दूर रहना चाहिए और राजनीतिक लोगों को बोर्ड में कोई जगह नहीं देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें