फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, कहा- मुख्यमंत्री पद के लिए मुस्लिम चेहरे की घोषणा करें

Mon, 22 Jun 2026 05:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा से मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा से मुख्यमंत्री पद के लिए मुस्लिम चेहरे की घोषणा करने की मांग की है। मौलाना ने चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर मुसलमान सपा को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन




मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 22 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जबकि यादव बिरादरी की आबादी सात फीसदी है। उन्होंने तर्क दिया कि मुसलमानों का हक ज्यादा बनता है। मौलाना ने याद दिलाया कि मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में समर्थन दिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी विधानसभा और लोकसभा भेजा। मौलाना ने सपा पर टिकट बंटवारे में मुस्लिम आबादी के प्रतिशत को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना रजवी ने पत्र में बताया कि उनके मुलायम सिंह यादव से गहरे संबंध थे। इन्हीं संबंधों के कारण उन्होंने हमेशा समाजवादी पार्टी का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव की सोच और नजरिए पर अब पुनर्विचार करने की बात कही। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव से जल्द जवाब देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें