फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा नेता अबू आजमी का किया समर्थन, औरंगजेब पर दिया बड़ा बयान

Tue, 04 Mar 2025 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

औरंगजेब को महान बताने वाले सपा नेता अबू आजमी का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया अबू आजमी का समर्थन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगजेब पर महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आजमी के बयान के बाद बहस छिड़ी हुई है। उनके बयान पर जहां तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा नेता का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि औरंगजेब आलमगीर बादशाह के बारे में अबू आजमी ने जो कुछ कहा, वो उनका अपना नजरिया और सोच है। कोई व्यक्ति अपने किसी महापुरुष के बारे में कुछ भी विचार रखता है। यह विचार रखने और बोलने की आजादी देश में सभी को हासिल है। भारत एक आजाद देश है। सभी को ये अधिकार दिए गए हैं कि हर व्यक्ति शालीनता के साथ अपनी बात कह सके।

'अबू आजमी ने देश के खिलाफ कुछ नहीं बोला'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो। जो लोग उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने और कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, ये सब फिजूल की बातें हैं। अबू आजमी ने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन


मुस्लिम इतिहासकारों से हुई चूक 
मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बादशाह इंसान थे। इंसान भूल और गलती से बना हुआ है। ये बात जरूर है कि मुस्लिम बादशाहों से कुछ गलतियां हुई हैं। अगर इंसान से गलती न हो तो फिर वो 'फरिश्ता'  कहलाता है। फरिश्तों से गलतियां नहीं होती। कहा कि औरंगजेब के बारे में मुस्लिम इतिहासकारों से चूक हुई है। वे गैर मुस्लिमों के सामने धूमिल छवि को साफ करने में नाकाम रहें।  

शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि अब पुराने जमाने की बातों को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की बात करना चाहिए। देश और प्रदेशों की तरक्की किस तरह होगी, उसकी बात करना चाहिए। देश विश्वगुरु बनने जा रहा है इसकी बात करना चाहिए ना कि हिंदू मुस्लिम की बात की जाए।
विज्ञापन

अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था 'महान प्रशासक'
आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए...औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें