फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वक्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, जांच की मांग; मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Tue, 14 Jul 2026 12:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के घोटालों की जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अगर ठीक से जांच हुई तो राम मंदिर से बड़ा घोटाला सामने आएगा।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड में बड़े घोटालों का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इन घोटालों की जांच कराने की मांग की है। मौलाना ने दावा किया कि यदि सही दिशा में जांच हुई तो यह राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला होगा।  

विज्ञापन




बरेली में मौलाना रजवी ने सोमवार शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान वक्फ की जमीनों की खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार खूब फला-फूला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में वक्फ बोर्ड के जिम्मेदार लोगों ने जमीनों का सौदा किया।
विज्ञापन


सपा पर लगाए आरोप 
मौलाना रज़वी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव तीन बार और अखिलेश यादव एक बार मुख्यमंत्री रहे। इन सभी शासनकालों में आजम खां के पास अल्पसंख्यक, वक्फ और हज मंत्रालय रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां के पसंदीदा लोगों को ही वक्फ बोर्ड का चेयरमैन और सदस्य बनाया जाता रहा। मौलाना ने कई लोगों के नामों का जिक्र भी किया।  

विज्ञापन

बोले- वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग
मौलाना ने कहा कि वक्फ की जमीनें गरीब, कमजोर और यतीम लोगों के लिए थीं। इन जमीनों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और मदरसे बनने चाहिए थे। लेकिन वक्फ बोर्ड के जिम्मेदार लोगों ने इन जमीनों को बेचकर लूट-खसोट की। उन्होंने कहा कि अगर वक्फ से होने वाली आय का सही उपयोग हो तो पूरे भारत के मुसलमानों की गरीबी दूर हो सकती है। 

मौलाना ने मुख्यमंत्री से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान हाजी नसीर अहमद नूरी, मुफ्ती फारुख मिस्बाही, हाजी नाजिम बेग, राहत हुसैन मुन्ना, काशिफ खान, डॉ अनवर रज़ा कादरी और हाफिज रजी अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें