फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'वक्फ की तर्ज पर बनाया जाए सनातन बोर्ड', मौलाना शहाबुद्दीन ने संतों की मांग का किया समर्थन

Thu, 23 Jan 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए ताकि गरीब, कमजोर और जरूरतमंदों की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्थिति मजबूत हो। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि महाकुंभ मेले से साधु-संतों ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की है। ये मांग सबसे पहले मथुरा के देवकीनंदन ठाकुर ने की। मौलाना ने सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ बोर्ड के तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन भी करना चाहिए। 

विज्ञापन


मौलाना ने सनातन बोर्ड के गठन के लिए सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत के वक्फ बोर्डों पर उच्च स्तरीय राष्ट्रीय वक्फ काउंसिल बनाई है, फिर राज्य स्तरीय वक्फ बोर्डों का गठन किया है। राज्य स्तरीय बोर्ड राष्ट्रीय वक्फ काउंसिल के अधीन हैं। बिल्कुल इसी तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए ताकि गरीब, कमजोर और लाचार हिदुओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्थिति मजबूत हो। ये देश के लिए बहुत बड़ा काम होगा। वक्फ बोर्ड का जब गठन किया गया था तो इसी सोच के तहत किया गया था कि गरीब, कमजोर, लाचार लोगों की मदद होगी, मगर बोर्ड के जिम्मेदारान ऐसा नहीं कर सके।

शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने राजनीतिक एजेंडे पीडीए को भगवान का दर्जा दिया है। उनको ये समझना चाहिए कि भगवान की तुलना किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक पार्टी के एजेंडे से नहीं दी जा सकती है। वो कुंभ के मेले के बहाने से सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें