फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग, आतंकी धमाका अफसोसनाक

Mon, 31 Jul 2023 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने खैबर पख्तून में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो आतंक का बीज बोया था, उसकी नर्सरी तैयार हो गई है, जिसकी फसलें अब आतंकी धमाकों की शक्ल में काटी जा रही है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रविवार को एक मजलीश को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तून में हुआ आतंकवादी धमाका बहुत अफसोसनाक है, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा जख्मी हो गए हैं। ये गंभीर और चुनौतीपूर्ण हालात खुद पाकिस्तान के पैदा किये हुए हैं। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग है। इस्लाम ने पूरी दुनिया को अमन व शांति का पैगाम दिया, मगर पाकिस्तान में इसके विपरीत हो रहा है। इस्लाम के वसूलों के खिलाफ गतिविधियां हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान के धार्मिक और सियासी रहनुमा इस्लाम का नाम लेने के हकदार नहीं हैं, जहां पर मुसलमान अपने ही भाइयों का खून करने पर अमादा हो। 

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तान ने जो आतंक का बीज बोया था वो नर्सरी तैयार हो गई है जिसकी फसलें अब आतंकवादी धमाकों की शक्ल में काटी जा रही है। आतंकवाद एक बीमारी है। हर बीमारी का इलाज होता है, इसी तरह इसका भी इलाज हो सकता है मगर पाकिस्तान इलाज करने के बजाय उस बीमारी को और परवान चढ़ा रहा है, जिसका खामियाजा जगह जगह बम धमाकों की शक्ल में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें