मौलाना रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर बोलने से कतराने और 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डर दिखाकर वोट मांगती है, जबकि उसके नेताओं के भाजपा से अच्छे संबंध हैं। मौलाना ने मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की दुआ देने का जिक्र किया।
विकल्प की तलाशने की अपील
मौलाना रज़वी ने कहा कि देश और प्रदेश का सियासी मंजर पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं की खामोशी पर भी चिंता व्यक्त की। रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से 2027 के चुनाव के लिए एक मजबूत विकल्प खड़ा करने की गुजारिश की। उन्होंने जोर दिया कि अब सपा को वोट देते रहने का समय खत्म हो गया है। कौम के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लेने होंगे।