फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एएमयू में न खेलें होली... वहां बहुसंख्यक हैं मुस्लिम छात्र', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का एक और बड़ा बयान

Fri, 07 Mar 2025 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रोजा न रखने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को शरीयत की नजर में मुजरिम बताने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एएमयू में होली खेलना जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में होली न खेली जाए। वहां मुस्लिम छात्र बहुसंख्यक हैं, इसलिए हिंदू छात्रों को इस बात पर गौर करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग पढ़ते हैं और शिक्षा की रोशनी पूरी दुनिया में फैलती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से अलीगढ़ यूनिवर्सिटी कुछ विवादों पर चर्चा में रही है। छात्रों ने होली खेलने की अनुमति मांगी थी। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने होली की अनुमति नहीं दी है। हिंदू छात्रों को सोचना चाहिए कि संस्थान में बहुसंख्यक कौन है। मौलाना ने कहा कि सभी को एक-दूसरे का मान-सम्मान करना चाहिए। अमन शांति कायम रखने सबके लिए जरूरी है। अगर होली खेलने से मुस्लिम छात्रों को परेशानी है तो यूनिवर्सिटी के अंदर होली नहीं खेली जानी चाहिए।


ये भी पढ़ें- Mohammed Shami News: मोहम्मद शमी पर क्यों भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, शरीयत की नजर में बताया मुजरिम
विज्ञापन



शमी पर दिया था ये बयान 
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रोजा न रखने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को शरीयत की नजर में मुजरिम बताया। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद शमी ने रोजा न रखकर बहुत बड़ा गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा।

विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने मौलाना के बयान को बताया आपत्तिजनक
ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। उधर, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि मौलाना का बयान आपत्तिजनक है, एएमयू का संचालन केंद्र सरकार के धन से होता है इसलिए हिंदू छात्रों को अपने सभी त्योहार एएमयू में धूमधाम से मनाने का अधिकार है। 

सांसद ने कहा कि यदि मौलाना को एएमयू में होली खेलने से एतराज है तो मुसलमानों के लिए अलग विश्वविद्यालय की स्थापना कर लें। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बरेली के मौलाना का बयान घोर सांप्रदायिक है।  इससे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। ऐसे लोगों का यूपी में ठीक प्रकार इलाज किया जाता है। होली हिंदुस्तान में नहीं खेली जाएगी तो कहां खेली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें