फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- भारत धर्म निरपेक्ष देश, ये कभी नहीं बन सकता हिंदू या इस्लामिक राष्ट्र

Wed, 05 Nov 2025 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है। ये कभी हिंदू या इस्लामिक राष्ट्र नहीं बन सकता है। भारत लोकतांत्रिक देश है, जो संविधान के तहत चल रहा है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उन सभी लोगों के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, यह कभी नहीं हो सकता है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, ये भी नहीं हो सकता। भारत हमेशा से धर्मनिरपेक्ष देश रहा है। यही इसकी खूबी और खूबसूरती है।  

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मुस्लिम शासनकाल हो या ब्रिटिश शासनकाल, या 1947 के बाद आजाद भारत की बात हो। हमारा देश लोकतांत्रिक ढांचे की तरह एक संविधान के तहत चल रहा है। भारत के संविधान में देश के सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को संपूर्ण आजादी हासिल है।

हिंदू राष्ट्र का ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा- मौलाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि आजकल कुछ साधु-संत हिंदू राष्ट्र बनाने का ख्वाब देख रहे हैं। उनका ये ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा। कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई पांच मिनट की बात तो कोई 15 मिनट की बात कर रहा है। इस तरह की बयानबाजी से किसी समाज का भला नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, मगर चंद लोग प्रधानमंत्री के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। देश की तरक्की, हर नागरिक की तरक्की है। अगर कोई व्यक्ति हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र की बात करेगा या आंदोलन चलाएगा तो देश का नुकसान होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें