मौलाना रशीदी से मारपीट की निंदा
शहाबुद्दीन रजवी ने मौलाना साजिद रशीदी के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की। कहा कि अगर किसी बात से आपत्ति थी तो बातचीत से हल निकाला जा सकता था। उन्होंने माना कि मौलाना साजिद रशीदी के बयान में शब्दों की गलती थी, लेकिन इसका जवाब मारपीट नहीं हो सकता। मौलाना रजवी ने बताया कि इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर को भी पत्र भेजा है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर के मौलाना एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव पर चुप रहने का आरोप लगाया। कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ कमरे में बैठकर एक्स पर पोस्ट करते हैं, लेकिन जब लखनऊ में 700 मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चला, तब वो बाहर नहीं निकले। आजम खान जेल में रहे, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। उन्हें अपने पिता की विरासत मिली है, लेकिन मुसलमानों की परवाह नहीं है।