सभी धर्मों के लोगों को एकजुट रहना होगा- मौलाना
मौलाना ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को इस परिप्रेक्ष्य में भी देखा जाना चाहिए कि अगर भारत के पड़ोसी देश भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। अपनी जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए देते हैं तो ऐसी सूरत-ए-हाल में देश में रहने वाले सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बन जाती है कि देश के हितों, उसकी एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों के लोगों को साथ आना होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ये नारा भारतीयता का प्रतीक है। ये किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं है, बल्कि सभी हिंदुस्तानियों के लिए हैं। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि इस बयान को सिर्फ हिंदुत्व के नजरिए से न देखा जाए।
खबर से संबंधित वीडियो