फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सारा अली खान पर मौलाना शहाबुद्दीन ने जारी किया फतवा, कहा- शरीयत की नजर में अभिनेत्री गुनहगार

Thu, 29 Oct 2026 06:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अभिनेत्री सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। यह फतवा केदारनाथ मंदिर में उनके पूजा-पाठ करने को लेकर है। मौलाना रजवी ने कहा कि सारा अली खान का यह कार्य शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने सारा अली खान को गुनहगार बताया और तौबा करने को कहा। 

विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया फतवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अभिनेत्री सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। मौलाना ने बताया कि सारा अली खान ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया है। यह शरीयत के खिलाफ है। रजवी ने कहा कि शरीयत की नजर में सारा अली खान गुनहगार हैं और उन्हें तौबा करनी चाहिए।
विज्ञापन


Trending Videos

मौलाना रजवी ने स्पष्ट किया कि कोई भी मुस्लिम पुरुष या महिला मंदिर में पूजा या दर्शन करता है, तो वह शरीयत की रोशनी में नाजायज और हराम है। उन्होंने कहा कि सारा अली खान ने केदारनाथ मंदिर में पूजा की, जो शरीयत के अनुसार नाजायज और हराम है। 
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि कई मुस्लिम नौजवानों ने उनसे सवाल किया था कि क्या शरीयत इसकी इजाजत देती है। इसी के जवाब में उन्होंने यह फतवा जारी किया। रजवी ने बताया कि शरीयत-ए-इस्लामिया अपने अनुयायियों को दूसरे धर्मों की धार्मिक परंपराओं को अपनाने की इजाजत नहीं देती है। उन्होंने शरीयत की नजर में सारा अली खान को गुनहगार ठहराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें