फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी

Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बरेली में छाए बादल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बेमौसम बारिश और आंधी के कारण धान, गन्ना, अरहर, सरसों, चना, मटर, आलू और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ 2026: बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, जानें पूजा और चंद्रोदय का समय
 

चक्रवाती तूफान का असर 
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर बृहस्पतिवार शाम से ही नजर आना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

बारिश के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें