फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तान की उलमा काउंसिल पर भड़के बरेलवी मौलाना, कहा- गीदड़ भभकी में नहीं आने वाला है मुसलमान

Thu, 01 May 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि पाकिस्तान उलमा काउंसिल को हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। भारत के उलमा और मुसलमान देश के साथ मजबूती से खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े रहेंगे। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उलमा काउंसिल पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। मौलाना ने कहा कि भारत का मुसलमान यहां के तमाम धार्मिक लोगों के साथ मिल-जुल कर रहता है। उलमा काउंसिल पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत का मुसलमान प्रभावित होने वाला नहीं है। कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है। कुछ वर्षों में वहां आतंकवादी गतिविधियां बहुत कम हुई हैं। केंद्र सरकार ने कश्मीरी अवाम के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता का सिलसिला जारी रखा। इसी वजह से कश्मीर की अवाम ने खूब सहयोग भी किया। यही वजह है कि आज कश्मीर की जनता अमन-शांति चाहती है। वहां के लो आतंकवाद से उब चुके हैं। शांति के रास्ते पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने देश के मुसलमानों और खासतौर पर मस्जिद के इमामों से अपील की है कि जुमे की नमाज के बाद सामूहिक तौर पर देश की एकता, अखंडता और दुश्मनों को पराजित करने के लिए दुआ करें। जुमे के दिन को 'यौमे दुआ' के तौर पर मनाएं। इमाम अपनी तकरीरों के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अवाम को बताएं। ये भी बताएं कि इस मुश्किल घड़ी में दुश्मन का मुकाबला करने के लिए एकजुट रहें। हिंदू और मुसलमानों के दरम्यान दरार डालने वाले लोगों के बहकावे में न आएं।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली की बहू का टूटा नाता... बेटा-बेटी को रोता छोड़ पाकिस्तान गईं इरम, मोबाइल फोन बंद
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान उलमा काउंसिल ने किया था ये एलान 
यहां बता दें कि उलमा काउंसिल पाकिस्तान ने धमकीभरे अंदाज में कहा कि इस जुमे को पाकिस्तान की सभी मस्जिदों से एकजुटता का एलान किया जाएगा। कश्मीर को गाजा नहीं बनने दिया जाएगा। फलस्तीन पाकिस्तान से दूर है लेकिन कश्मीर हमारे पास है।

इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान उलमा काउंसिल को हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। भारत के उलमा और मुसलमान देश के साथ मजबूती से खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े रहेंगे। पाकिस्तानी संगठन के बहकावे और उकसाने वाली बातों में कोई आने वाला नहीं है। हम आतंकवाद जैसी बड़ी बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और जीत हमारी ही होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें