फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कट्टरपंथी संगठन पीएफआई से कर दी तुलना

Sat, 30 Nov 2024 12:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के 'कट्टर' वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की शिक्षा और भाषण समाज को खोखला करने वाले हैं।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर फिर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लोगों से कट्टर बनाने की बात कह रहे हैं, ये देश और समाज के लिए नुकसानदायक है। कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और धीरेंद्र शास्त्री में क्या फर्क रह जाएगा।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कट्टरपंथी से बहुत सारे देश परेशान हैं। हमारा देश भी कट्टरता के खिलाफ हर मंच से आवाज बुलंद करता रहा है। ये मर्ज जिस देश में भी लग गया तो वो देश खोखला हो जाता है। कट्टरता एक बहुत बड़ी बीमारी है। ये नासूर है। इससे बचना बहुत जरूरी है। धीरेंद्र शास्त्री हिंदू जोड़ो यात्रा पर हैं, वो जगह-जगह अपने लोगों से ये कह रहे हैं कि कट्टर बनो। उनकी ये शिक्षा और भाषण समाज को खोखला करने वाले हैं।

संभल हिंसा: बरेली में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी... एक घंटे बाद रिहा; दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि देश में कुछ कट्टरपंथी संगठन थे, जिस पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाकर अच्छा कदम उठाया। हमने इसका दिल से स्वागत किया। मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री से गुजारिश करते हुए कहा कि वो खूब यात्राएं निकालें और खूब भाषणबाजी करें। मगर देश की जनता को कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने की वकालत न करें। उनके हित में भी होगा और समाज व देश के हित में भी है। बता दें कि बागेश्वर धाम से निकाली गई सनातन हिंदू एकता यात्रा के समापन पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो गांव-गांव जाकर कट्टर हिंदू बनाएंगे। 

विज्ञापन

पहले भी बयान दे चुके हैं मौलाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने सनातन हिंदू एकता यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने इस यात्रा से अमन शांति के बजाय सांप्रदायिक माहौल खराब होने का खतरा जताया था। मौलाना ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का झंडा बुलंद किया, लेकिन हिंदुस्तान न कभी हिंदू राष्ट्र हुआ है न होगा और न ही यह मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है। धीरेंद्र शास्त्री जिस तरह से भाषा से इस्तेमाल करते हैं, उससे मुसलमानों को तकलीफ होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें