योग की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति
मौलाना रजवी ने स्पष्ट किया कि योग का किसी विशेष धर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग योग को किसी खास धर्म से जोड़ते हैं, वे अज्ञानी हैं। उन्हें सूफी योग के सिलसिले और उसकी रूहानियत को किताबों से समझना चाहिए। इतिहास पर गहराई से नजर डालने पर यह बात स्पष्ट हो जाएगी। इस अवसर पर अब्दुल अजीज और साहिल रजा अंसारी भी मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंत्री और अफसरों ने किया योग।
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा मैदान योग साधकों से भर गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला