आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग
आगे से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी की गाड़ी आती देख बदमाशों ने अपनी बाइकें लभेदी गांव की ओर मोड़ दीं। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें गिर गईं। ललित और सचिन नामक दो बदमाश चोटिल हो गए। चार अन्य बदमाश खेतों की ओर भागे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास और सौरभ नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर गए।
दो आरोपी मौके पर भाग निकले
पुलिस ने विकास, सौरभ, ललित और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए एक जोड़ी कुंडल बरामद हुए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।